Ad
Expert Reviews

आजकल मार्केट में हर जरूरत और बजट के हिसाब से लैपटॉप आने लगे हैं। जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप आसानी से चुन सकते हैं। आज के दौर में कोई भी हर जगह लैपटॉप के साथ चार्जर लेकर घूमना पसंद नहीं करता। और जब दिन बहुत ज्यादा व्यस्त हो, तब बार-बार चार्जिंग पॉइंट ढूंढना और भी परेशान करने वाला हो जाता है। भले ही आज के लैपटॉप पहले से ज्यादा पतले,हल्के और पावरफुल हो गए हों, लेकिन बैटरी लाइफ अब भी सबसे बड़ा फैसला लेने वाला फैक्टर बनी हुई है। अब कंपनियां ऐसे लैपटॉप बना रही हैं जो लंबी बैटरी लाइफ के साथ OLED डिस्प्ले, AI-फोकस्ड प्रोसेसर, प्रीमियम डिजाइन और शानदार परफॉर्मेंस भी देते हैं। तो अगर आप ऐसे Windows लैपटॉप की तलाश में हैं जिसकी बैटरी लंबे समय तक चले, तो यह लिस्ट आपके लिए है।
ASUS Zenbook 14
ASUS Zenbook 14 इस समय सबसे शानदार बैटरी लाइफ देने वाले Windows लैपटॉप्स में से एक है। हमारे PCMark बैटरी टेस्ट में इस लैपटॉप ने लगभग 18.5 घंटे का बैकअप दिया।सबसे खास बात यह है कि इतनी शानदार बैटरी लाइफ के बावजूद ASUS ने इसकी पोर्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं किया है।यह लैपटॉप AMD Ryzen AI प्रोसेसर, 16GB RAM और बड़ी 75Wh बैटरी के साथ आता है। इसके बावजूद इसका वजन सिर्फ 1.28kg है, इसलिए इसे कहीं भी लेकर जाना आसान है। अगर आप ज्यादा ट्रैवल करते हैं या लंबे समय तक चार्जिंग पॉइंट से दूर रहते हैं, तो Zenbook 14 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।
Dell XPS 14
Dell XPS 14 सबसे प्रीमियम Windows लैपटॉप में से एक है। बैटरी की बात करें तो ये लैपटॉप करीब 17 घंटे का बैकअप दे सकता है। इसमें 2.8K OLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें Intel Core Ultra प्रोसेसर और Intel Arc ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे मल्टीटास्किंग और क्रिएटिव वर्क के लिए काफी दमदार बनाते हैं। इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खूबी इसका डिजाइन माना जाता है। एल्युमिनियम बॉडी, बेहद पतले बेज़ल्स और प्रीमियम फिनिश इसे बेहद शानदार लुक देते हैं। साथ ही Dell ने इसे काफी कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल भी रखा है। यानि यूजर्स को यहां शानदार बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन—all-in-one पैकेज में मिलता है।
Lenovo Yoga Slim 7 Aura Edition
Lenovo की Yoga Slim सीरीज हमेशा से पोर्टेबिलिटी और प्रीमियम डिजाइन के लिए जानी जाती रही है। लेकिन Yoga Slim 7 Aura Edition शानदार बैटरी लाइफ के साथ इसे अगले स्तर पर ले जाता है। ये लैपटॉप करीब 16 घंटे का बैकअप दे सकता है। इसमें Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर, 32GB तक LPDDR5X RAM और Intel Arc ग्राफिक्स मिलते हैं। यह लैपटॉप OLED डिस्प्ले है। Lenovo इसमें हाई-रिजॉल्यूशन OLED पैनल देता है जो HDR सपोर्ट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स के साथ आता है।चाहे आप फोटो एडिटिंग करें, मूवी देखें या सामान्य ब्राउज़िंग करें—इसका डिस्प्ले हर काम में शानदार अनुभव देता है।
नतीजा
अगर आपके लिए बैटरी लाइफ सबसे ज्यादा मायने रखती है,तो ये सभी लैपटॉप्स शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। फिर चाहे आप स्टूडेंट हों, प्रोफेशनल, ट्रैवलर या कंटेंट क्रिएटर—अगर आपको लंबी बैटरी लाइफ वाला Windows लैपटॉप चाहिए।
Follow Us:
Ad

Temple Wearable by Zomato Founder Set for Limited Launch in India
24-Aug-2026 03:30 PM

Leaked Galaxy S27 Ultra Renders Reveal Major Camera and Design Changes
24-Aug-2026 03:30 PM

Uber Fined €825 Million by Dutch Regulator Over Automated Driver Account Decisions
24-Aug-2026 01:30 PM

Nvidia Acquires Poolside in $6 Billion Deal to Expand AI Model Development
24-Aug-2026 10:30 AM

Ox Alpha AI Model Emerges With Unknown Developer and 1 Million Token Context
24-Aug-2026 10:30 AM

Sam Altman Revises AI Disruption Timeline, Cites Slow Economic Adaptation
24-Aug-2026 09:30 AM
Ad
View All

Samsung Galaxy Buds 4 Pro Review: क्या ₹22,999 में मिलते हैं सबसे बेहतरीन प्रीमियम वायरलेस ईयरबड्स?

कंटेंट क्रिएटर के लिए सबसे दमदार बैटरी लाइफ वाले Windows लैपटॉप, 18 घंटे की मिलेगी बैटरी लाइफ

Samsung Galaxy S26 Ultra क्यों है साल का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन? जानें 5 बड़े कारण

MacBook Neo Review: सस्ता नहीं, Apple का मास्टरस्ट्रोक है ये Laptop!

Samsung Galaxy S26 Ultra Review: AI से लेकर प्राइवेसी डिस्प्ले है सबसे खास, जानें कैसी है परफॉरमेंस

Vivo V70 Elite Review 2026: Price in India, Specs, Features

Raksha Bandhan Special: 6 vivo Smartphones for Every Kind of Sibling

Acer Launches New Nitro 5 Series in india starting price of 167,990

Flipkart Freedom Sale 2026 Starts August 8 With Big Discounts on Smart TVs

Samsung has unveiled its first credit card, Earn 5% back

5 Anti-Scam Tools on WhatsApp that protect you from Digital Fraud

How Samsung’s Galaxy S26 Series is Democratizing Mobile Filmmaking
Ad
Ad
Ad