Ad
Expert Reviews

Samsung Galaxy S26 Ultra: सैमसंग ने इस साल अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 सीरीज को पेश किया और इस सीरिज का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन उभरकर सामने आया Galaxy S26 Ultra. प्रीमियम डिजाइन से लेकर इस फोन में वो सब कुछ था जो एक स्मार्टफोन लवर अपने ड्रीम फोन में देखने चाहता है. Galaxy S26 Ultra को काफी समय से हम इस्तेमाल कर रहे हैं.. वैसे तो इसमें फीचर्स कोई कमी नहीं है, लेकिन 5 ऐसे फीचर्स हैं जिसकी वजह से कोई और फोन इसके आगे टिक नहीं पाता.
प्राइवेसी डिस्प्ले लुभाया
नए Samsung Galaxy S26 Ultra में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिया है. अक्सर आपने देखा होगा मेट्रो या बस किसी भी पब्लिक पैलेस में...जब भी आप अपना फोन देखते हैं अगल-बगल के लोग भी आपके फोन को देखने लगते हैं. ऐसे में सैमसंग ने Galaxy S26 Ultra दे दिया प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर. सेफ्टी के के लिहाज से यह फीचर अच्छा है. फोन में OTP से लेकर बैंकिंग के कामों के दौरान यह फीचर जानकारियों को सुरक्षित बनाता है. इतना ही नहीं मैनुअली भी आप OTP और अन्य जरूरी नोटिफिकेशन तक को छुपा सकते हैं.

AI के दम पर गैलेक्सी
Samsung लगातार अपने स्मार्टफोन में AI को बेहतर कर रहा है. Galaxy AI के ज्यादातर फीचर्स प्रैक्टिकल हैं. इसके अलावा स्मार्ट स्कैम डिटेक्शन भी काम करता है. इतना ही नहीं इस फोन में Now Nudge फीचर मिलता है जो आपके इस्तेमाल को समझकर आपको सुझाव देता है. कई AI टूल्स बिना इंटरनेट भी काम कर जाते हैं. Galaxy AI खुद नोट्स का छोटा सार बना देता है. लंबी चैट या मीटिंग की बातें जल्दी समझ में आ जाती हैं. स्मार्ट रिप्लाई भी काम के हैं. जल्दी जवाब देना आसान हो जाता है. AI का बड़ा रोल कैमरा में भी नजर है. AI Photo Assist और AI Eraser जैसे टूल्स काफी सॉलिड काम करते हैं और अनचाहे ऑब्जेक्ट को आसानी से हटा सकते हैं.
रफ एंड टफ परफॉर्मेंस
नए Samsung Galaxy S26 Ultra की परफॉरमेंस निराश होने का मौका नहीं देती. ये फोन स्मूथ और फ़ास्ट है.फोन में 3nm बेस्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगाया है. हमारे पास इसका 12GB वाला वेरिएंट है. मल्टीटास्किंग के दौरान यह स्मूथ रहता है और काम को बहुत आसानी से कर देता है.इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है. खास बात ये है कि इसमें नया 3nm चिप और बढ़िया पावर मैनेजमेंट अच्छा फर्क दिखाते हैं.एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन एक दिन आराम से निकाल देता है. यह करीब 15-16 घन्टे आराम से चल जाता है. इस फ़ोन में 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

डिजाइन और डिस्प्ले
Galaxy S26 Ultra में एल्युमिनियम फ्रेम देखने को मिलता है इसकी मोटाई 7.9mm है. यह राउंडेड कार्नर के साथ आता है. इसका टच और फील भी इम्प्रेस करता है. यह हल्का और स्लिम है. फोन के रियर में कैमरा सेटअप मिलता है जिसका डिजाइन साफ़-सुथरा है लेकिन कैमरा उभरा हुआ है.
इस फोन में 6.9 इंच का LTPO एमोलेड 2X डिस्प्ले दिया है जो स्मूथ होने के सतह ब्राइट और चटक कलर्स के साथ आता है. फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट दिया है. इसमें पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक जाती है.धूप में भी डिस्प्ले बेहतर रहता है और आप आसानी से स्क्रीन को रीड कर सकते हैं.

कैमरे के आगे DSLR भी फेल
Samsung Galaxy S26 Ultra के कैमरे ने एक फिर बाजी मारी है. DSLR भी इसके आगे फीके पड़ने लगे हैं.फोन के रियर पैनल में 200MP का वाइड एंगल, 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस 10MP का 3X टेलीफोटो और 50MP 5X टेलीफोटो लेंस दिया गया है. इसके अलावा सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया है. इस फोन से आप हाई क्वॉलिटी इमेज कैप्चर कर सकते हैं। कम रोशिनी में भी अच्छे रिजल्ट मिलते हैं.

कैमरा इंटरफेस में कई फीचर्स देखने को मिलेंगे. सबसे मजेदार इसका Horizontal Lock लगा वीडियो का फीचर है. वीडियो शूट के दौरान ये फीचर काफी मजेदार रहता है. खास बात ये है कि 360 डिग्री रोटेट करने के बावजूद सबजेक्ट हिलता नहीं है.वीडियो स्टेब्लाइजेशन अच्छे से काम करता हैं.
Follow Us:
Ad

HMD 2760 Flip Leak Reveals Android 13 Go, 4G Support, and Key Specifications
17-Aug-2026 02:30 PM

CUBOT KINGKONG Dura Introduces Replaceable Battery System for Continuous Mobile Power
17-Aug-2026 01:30 PM

XElectron Launches Techno Plus Android 14 Smart Home Projector with 200-Inch Cinema Experience
17-Aug-2026 12:31 PM

boAt Launches New Party Speaker Series with Karaoke, Starting at ₹9,499
17-Aug-2026 11:30 AM

AI Tool Costs Rise Sharply, Top US Firms Spend Rs 7 Lakh Per Employee
17-Aug-2026 10:30 AM

Xiaomi Reportedly Cancels 18 Ultra, Focuses on Three Flagship Phones for 2026
17-Aug-2026 10:30 AM
Ad
View All

Samsung Galaxy Buds 4 Pro Review: क्या ₹22,999 में मिलते हैं सबसे बेहतरीन प्रीमियम वायरलेस ईयरबड्स?

कंटेंट क्रिएटर के लिए सबसे दमदार बैटरी लाइफ वाले Windows लैपटॉप, 18 घंटे की मिलेगी बैटरी लाइफ

Samsung Galaxy S26 Ultra क्यों है साल का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन? जानें 5 बड़े कारण

MacBook Neo Review: सस्ता नहीं, Apple का मास्टरस्ट्रोक है ये Laptop!

Samsung Galaxy S26 Ultra Review: AI से लेकर प्राइवेसी डिस्प्ले है सबसे खास, जानें कैसी है परफॉरमेंस

Vivo V70 Elite Review 2026: Price in India, Specs, Features

Acer Launches New Nitro 5 Series in india starting price of 167,990

Flipkart Freedom Sale 2026 Starts August 8 With Big Discounts on Smart TVs

Samsung has unveiled its first credit card, Earn 5% back

5 Anti-Scam Tools on WhatsApp that protect you from Digital Fraud

How Samsung’s Galaxy S26 Series is Democratizing Mobile Filmmaking

30,000 से कम आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन, 4K वीडियो शूट और फुल डे बैटरी लाइफ
Ad