comScore Tracking
site logo
search_icon

Ad

दुनिया का सबसे सस्‍ता फ्लिप स्‍मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्‍च, Samsung को मिलेगी टक्कर!

author-img
|
Updated on: 10-Apr-2026 05:41 PM
share-icon

Follow Us:

insta-icon
total-views-icon

213 views


भारत में बजट स्मार्टफोन की डिमांड हमेशा से ही रही है. आये दिन नए स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च हो रहे हैं. Ai Plus ने भारत में सबसे सस्ता फ्लिप स्मार्टफोन “Nova Flip” लॉन्च कर दिया है जो सीधे तौर पर Samsung के फ्लिप फोन को कीमत के मामले में टक्कर दे सकता है. इस नए फोन की कीमत 29999 रुपये (ऑफर के साथ) रखी है.

नए Ai Plus Nova Flip का डिजाइन प्रीमियम लगता है. ये फोन ग्लेशियर व्हाइट रंग में आपको मिलेगा.इस फोन में 6.9 इंच AMOLED इंनर डिस्प्ले के साथ 3.1 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले दिया है. फोटो और वीडियो शूट के लिए इस फोन में 50MP + 2MP बैक कैमरा सेटअप मिलता है. सेल्फी के लिे 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है.फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित NxtQ OS पर काम करता है. इस फोन में 4325mAh और मीड‍ियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दिया है.

Nova2.jpg

इसके अलावा कंपनी 2 नए 5G स्मार्टफोन Nova 2 और Nova 2 Ultra भी लेकर आई है। Ultra मॉडल और फ्लिप मॉडल में Mediatek डाइमेंसिटी चिपसेट दिया गया है। Nova 2 में 18W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. Nova 2 स्मार्टफोन की कीमत 8999 रुपये से शुरू होती है जबकि Nova 2 Ultra की कीमत 14999 रुपये से शुरू हैं.

ultra.jpg

Ai Plus Nova 2 में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले दिया है. यह फोन MediaTek के Dimensity 7400 चिपसेट से लैस है. फोटोग्राफी और वीडियो के लिए फोन में 50MP का Sony IMX752 सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है.इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. Ultra मॉडल 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.

Follow Us:

insta-iconlinkedin-iconfacebook-icon

Ad

Ad