comScore Tracking
site logo
search_icon

Ad

THOMSON ने लॉन्च किये नए QLED TV, कीमत 10999 रुपये से शुरू

author-img
|
Updated on: 07-May-2026 11:33 AM
share-icon

Follow Us:

insta-icon
total-views-icon

18,666 views



अगर आप एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो THOMSON ने भारत में स्मार्ट टीवी की नई रेंज को पेश किया है। कंपनी ने 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच साइज़ में टीवी पेश किये हैं। इनकी कीमत 10999 रुपये से शुरू होती है। खास बात ये है कि इन टीवी में Google TV 5.0 की पावर है, जिससे एक क्लीन और पर्सनलाइज्ड इंटरफेस ऑफर होता है। Flipkart से इन टीवी को खरीदा जा सकेगा। THOMSON हमेशा से ही कम बजट में शानदार टीवी ऑफर करता आया है।

नए टीवी रेंज को Phoenix Smart QLED TV के तहत बेचा जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि THOMSON, फ्रांस की बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है, जिसकी ब्रैंड लाइसेंसिंग वाले टीवी को भारत में SPPL बनाती और बेचती है।

THOMSON Google 5.0 QLED TV की कीमतें

32 इंच: 10,999 रुपये
40 इंच: 15,999 रुपये
43 इंच: 16,999 रुपये


ऑफर्स की बात करें तो नए टीवी की ख़रीद पर कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। SBI कार्ड पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट ग्राहकों को मिलेगा।

THOMSON Google 5.0 QLED TV के फीचर्स

नए Thomson स्मार्टटीवी में Google TV 5.0 की पावर मिलती है, जिसकी वजह से क्लीन और पर्सनलाइज्ड इंटरफेस यूजर्स को मिलता है। इन टीवी का डिस्प्ले काफी कलरफुल और 350 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। बेहतर साउंड के लिए इनमें डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट दिया है। 40W के 2 स्पीकर्स इसमें दिए हैं।

खास बात ये है कि टीवी के साथ एक रिमोट मिलता है जिसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब इन-बिल्ट हैं और गूगल प्ले स्टोर के की मदद से 10,000 से ज्यादा ऐप्स डाउनलोड किये जा सकते हैं। इसके अलावा, इन-बिल्ट, गूगल असिस्टेंट वॉयस कंट्रोल, ब्लूटूथ 5.0, क्रोमकास्ट और डुअल-बैंड वाई-फाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

डिजाइन की बात करें तो THOMSON QLED TV में प्रीमियम, बेजल-लेस और स्लीक डिजाइन देखने को मिलता है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब का सीधा एक्सेस है। परफॉरमेंस के लिए इन टीवी में ARM कॉर्टेक्स A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1GB RAM और 8GB स्टोरेज दिय है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 3 HDMI और 2 USB पोर्ट्स दिए गए हैं।

Follow Us:

insta-iconlinkedin-iconfacebook-icon

Ad

Ad