Ad

Follow Us:
78,456 views
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि Samsung ने 22 जुलाई को भारत में Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 लॉन्च किए थे। कंपनी के मुताबिक, लॉन्च के महज 72 घंटे के अंदर ही इन तीनों स्मार्टफोन्स को 2.71 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर्स मिल चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Fold7 और Z Flip7 को इतने ही प्री-ऑर्डर्स हासिल करने में करीब 15 दिन लगे थे। यानी इस बार Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज ने पुराने रिकॉर्ड को बेहद तेजी से पीछे छोड़ दिया है। हर बात Samsung ने अपनी फोल्ड सीरीज को बेहतर किया है और इस बार तो कम्पनी ने कमाल ही कर दिया है. डिजाइन और टेक्नोलॉजी का शानदार तालमेल देखने को मिल रहा है.
Tier-2 शहरों से आया बड़ा रिस्पॉन्स
Samsung के मुताबिक, कुल प्री-ऑर्डर्स में से करीब 45% ऑर्डर Tier-2 और उससे छोटे शहरों से आए हैं। इसका मतलब साफ है—फोल्डेबल स्मार्टफोन अब सिर्फ दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रह गए हैं। छोटे शहरों में भी लोग प्रीमियम और नई टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन्स को तेजी से अपना रहे हैं। Samsung का मानना है कि यह रिस्पॉन्स दिखाता है कि फोल्डेबल टेक्नोलॉजी अब मेनस्ट्रीम बन रही है।
कितनी है कीमत?
Galaxy Z Flip8 की कीमत है 1,24,999 रुपये से शुरू होती है जबकि Galaxy Z Fold8 की कीमत 1,79,999 रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा कम्पनी के सबसे प्रीमियम Galaxy Z Fold8 Ultra की कीमत 1,99,999 रुपये से शुरू होती है।
Galaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra के फीचर्स
Galaxy Z Fold 8 Ultra के डिजाइन में नयापन है,साइज़ में यह किसी पासपोर्ट के जैसा है। Fold8 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। डिस्प्ले में Flex Titanium टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्क्रीन पर फोल्ड की क्रीज काफी कम दिखाई देती है। इसमें 8.0-इंच की QXGA+ डिस्प्ले देखने को मिलता है। फोन की प्राइमरी स्क्रीन है जिसे Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनाया गया है।
Galaxy Z Fold8 के साथ Samsung ने फोल्डेबल सेगमेंट में नया डिजाइन पेश किया है।इसमें 10:16 कवर डिस्प्ले दिया गया है, जिससे मैसेजिंग, ब्राउजिंग और शॉर्ट वीडियो देखना ज्यादा नेचुरल एक्सपीरियंस देता है। और सबसे बड़ी बात—Galaxy Z Fold8 का वजन सिर्फ 201 ग्राम है, जिसे कंपनी दुनिया का सबसे हल्का फोल्डेबल फोन बताती है। परफॉर्मेंस के लिए दोनों फोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो Fold8 Ultra में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, जबकि Galaxy Z Fold8 में 50MP का मेन कैमरा मिलता है।दोनों स्मार्टफोन्स में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है और ये 45W फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं। Galaxy Z Fold8 में 4,800mAh, जबकि Fold8 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। डिस्प्ले में Flex Titanium टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्क्रीन पर फोल्ड की क्रीज काफी कम दिखाई देती है।
फोटोग्राफी और वीडियो शूट के लिए Fold8 Ultra में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, जबकि Galaxy Z Fold8 में 50MP का मेन कैमरा मिलता है।दोनों स्मार्टफोन्स में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है और ये 45W फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं।
भारत में Galaxy Z Fold8 सीरीज स्मार्टफोन की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।और खास बात ये है कि इस डिमांड में अब Tier-2 और छोटे शहरों की हिस्सेदारी भी काफी बड़ी हो गई है। अब देखना होगा कि बिक्री के मामले में Galaxy Z Fold8 सीरीज क्या नया रिकॉर्ड बना पाती है।





View All

Samsung Galaxy Buds 4 Pro Review: क्या ₹22,999 में मिलते हैं सबसे बेहतरीन प्रीमियम वायरलेस ईयरबड्स?

कंटेंट क्रिएटर के लिए सबसे दमदार बैटरी लाइफ वाले Windows लैपटॉप, 18 घंटे की मिलेगी बैटरी लाइफ

Samsung Galaxy S26 Ultra क्यों है साल का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन? जानें 5 बड़े कारण

MacBook Neo Review: सस्ता नहीं, Apple का मास्टरस्ट्रोक है ये Laptop!

Samsung Galaxy S26 Ultra Review: AI से लेकर प्राइवेसी डिस्प्ले है सबसे खास, जानें कैसी है परफॉरमेंस

Vivo V70 Elite Review 2026: Price in India, Specs, Features

Raksha Bandhan Special: 6 vivo Smartphones for Every Kind of Sibling

Acer Launches New Nitro 5 Series in india starting price of 167,990

Flipkart Freedom Sale 2026 Starts August 8 With Big Discounts on Smart TVs

Samsung has unveiled its first credit card, Earn 5% back

5 Anti-Scam Tools on WhatsApp that protect you from Digital Fraud

How Samsung’s Galaxy S26 Series is Democratizing Mobile Filmmaking